सपा नेता काजल निषाद ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर तंज कसा है। वीडियो में वो गोरखपुर पुलिस, गोरखपुर ट्रैफिक पुलिस और डीएम से संजय निषाद के बाइक का चालान काटने की अपील की है।
संजय निषाद ने रविवार को गोरखपुर से 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने 3000 बाइक के साथ 10 किमी की रैली निकाली। खुद मंत्री हंटर बाइक से आगे-आगे चल रहे थे। मंत्री ने बिना हेलमेट पहने ही बाइक भी चलाई। इसी को लेकर सदर सीट से सासंद की पूर्व प्रत्याशी काजल निषाद ने वीडियो जारी करके प्रशासन से कार्रवाई की हैं। उन्होंने कहा कि – मेरा ये वीडियो गोरखपुर के डीएम, पुलिस और ट्राफिक पुलिस तक पहुंचे। जब मैं घर की चारदीवारी में बुलेट गाड़ी चलाना सीख रही रही तो आपने मेरा चालान काट दिया था। क्या बोला था- यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही है काजल निषाद… कोइ बात नहीं आपने काटा लेकिन सत्ताधारी और उसके गठबंधन वाले लोग डॉ. संजय निषाद वो रैली कर रहे हैं बिना हेलमेट के, उनके कई समर्थक भी साथ में है। तब आपको समझ में नहीं आ रहा की चालान काटना चाहिए । हेलमेट नहीं पहने हैं तब आपको यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं लग रहा है। उन्होंने आगे कहा कि- क्या सारे नियम कानून काजल निषाद और विपक्ष पर लागू होते हैं क्या? आम जनता गरीब कोइ जा रहा, हेलमेट नहीं पहना है तो तुरंत आप चालान काटेंगे। कोइ बात नहीं आपको तो उनके जान की चिंता है तभी काट रहे हैं ना… डॉ संजय निषाद की जान की हमे भी चिंता है। क्या गोरखपुर पुलिस और डीएम को चिंता नहीं है क्या? महोदय उनका भी तो चालान काटिए। नहीं तो फिर क्या समझा जाए की? महोदय नियम का उलंघन उन्होंने किया है। उनका भी चालान कटना चाहिए। नियम सबके लिए सामान है। अंत में उन्होंने इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की है। फिलहाल अभी गोरखपुर पुलिस ने बिना हेलमेट बुलेट चलाने पर कोइ कार्रवाई नहीं की है।

Leave a Reply