कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार शाम फतेहपुर पहुंचे। उन्होंने बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में मृतक लेखपाल सुधीर कुमार कोरी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मृतक सुधीर की मां और बहन से बातचीत करते हुए बहन ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूरे प्रदेश में यह इस तरह की पांचवीं मौत है। उन्होंने आरोप लगाया कि फतेहपुर के खजुहा निवासी सुधीर पर एसआईआर (सर्वे ऑफ इंडिया रिकॉर्ड) के काम का अत्यधिक दबाव था। सुधीर की शादी 26 नवंबर को होनी थी, लेकिन उसे छुट्टी तक नहीं दी गई। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर सुधीर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। राय ने कहा कि जिला प्रशासन ने अभी तक मृतक के परिजनों को कोई सहायता राशि नहीं दी है। उन्होंने मांग की कि मृतक की बहन को सरकारी नौकरी दी जाए, क्योंकि परिवार में एक बीमार भाई और बूढ़ी मां हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन इस मामले में दोषी अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने एसआईआर के काम की अवधि तीन माह के लिए बढ़ाने की भी मांग की। राय ने कहा कि एसआईआर के काम में लगे अधिकारी अपने ही कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं, जिससे कर्मचारी आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा, शिवाकांत तिवारी, ओम प्रकाश गिहार, पंडित राम नरेश महाराज, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
https://ift.tt/km39zZn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply