सोनभद्र मे जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ कार्य के लिए फील्ड ट्रेनर्स के दूसरे बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरा और अंतिम दिन था। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि आगामी जनगणना कार्य के सफल प्रशिक्षण और क्रियान्वयन में जनपद के कुल 64 चयनित फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन ट्रेनर्स को जिले के सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें भवन, जनगणना हाउस और परिवारों की गणना जैसी अवधारणाएं शामिल थीं। प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान, सभी ट्रेनर्स को HLO ऐप के माध्यम से नागरिकों से पूछे जाने वाले 34 प्रश्नों और उनके उत्तर विकल्पों की जानकारी दी गई। उन्हें परिवार के मुखिया से प्राप्त आंकड़ों को ऐप में दर्ज करने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। अंत में, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply