DniNews.Live

1168 परीक्षक अनुपस्थित, नौ दिन जांचनी होंगी 5.62 लाख कॉपियां:यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन में छह दिनों जांची गई 254629 कॉपियां

कानपुर में यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में परीक्षकों की कमी बाधा बन रही है। शहर के कंट्रोल रुम की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 1168 परीक्षक अनुपस्थित रहे। जिले में कुल 3186 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 2018 की उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के लिए पहुंचे। इन परीक्षकों के अनुपस्थित रहने से कॉपियों के मूल्यांकन की रफ्तार थमी है। विभाग अब अनुपस्थित परीक्षकों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। मूल्यांकन के शेष बचे नौ दिनों में 385240 कापियां चेक होनी हैं। बीते छह दिनों में 254629 कॉपियां चेक हुई हैं। जिले के पांच केंद्रों पर चल रहा है मूल्यांकन जिले भर में पांच मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं जांची जा रही हैं। जीआईसी चुन्नीगंज व डीएवी इंटर कालेज सिविल लाइंस में 10वीं की कॉपियां जांची जा रही हैं। वहीं, सुभाष स्मारक इंटर कालेज, एबी विद्यालय इंटर कालेज व बीएनएसडी इंटर कालेज में 12वीं की कॉपियां जांची जा रही हैं। 639,869 कॉपियां होनी हैं चेक पांच मूल्यांकन केंद्रों पर 10वीं की 323650 व 12वीं की 316219 कॉपियों को जांचा जाना है। अभी तक 10वीं की 136731 व 12वीं की 117898 कॉपियां जांची जा चुकी है। इस प्रकार 10वीं व 12वीं मिलाकर कुल 639,869 कॉपियां चेक होनी है। 18 मार्च से चल रहे मूल्यांकन में अभी तक 254629 कॉपियां चेक हो चुकी हैं। मूल्यांकन के नौ दिन शेष बचे हैं। डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय ने बताया कि कॉपियां चेक हो रही है। अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों से जवाब जलब किया जाएगा। समय से मूल्यांकन का काम पूरा हो जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *