DniNews.Live

संभल में अधेड़ की रोडवेज बस से कुचलकर मौत:बदायूं से दसवां संस्कार कर लौटते समय हुआ हादसा, इलाज को दौरान तोड़ा दम

चंदौसी में एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय ग्रामीण रामगोपाल उर्फ सूखे की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई। घायल रामगोपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दो घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। रामगोपाल, जो बनियाठेर थाना क्षेत्र के गुमथल गांव के निवासी थे, बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा क्षेत्र के मुंडिया धुरेकी कस्बे में एक दसवां संस्कार में शामिल होने गए थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे वह बदायूं चुंगी तिराहे पर बस से उतरकर अपने गांव पैदल घर लौट रहे थे।
इसी दौरान, चंदौसी शहर से पैदल अपने घर जाते समय एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचल दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि गुमथल निवासी रामगोपाल की सड़क हादसे में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *