प्रदेश सरकार जनपद में मछुआ समुदाय के पट्टा धारकों के लिए निशुल्क दुर्घटना बीमा योजना चला रही है। कैंप लगाकर मछुआ समुदाय के लोगों का बीमा किया गया। इसका उद्देश्य मछुआरों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। सहायक आयुक्त डॉ. मुनीश गंगवार ने बताया कि यह योजना किसान दुर्घटना बीमा योजना की तर्ज पर लागू की गई है। योजना के तहत, किसी पट्टा धारक मछुआरे की दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी अपंगता होने पर अधिकतम 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह पहल मछुआ समुदाय को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए है। डॉ. गंगवार के अनुसार, जनपद में कुल 2300 लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है। अब तक 1800 से अधिक मछुआरों का बीमा किया जा चुका है। शेष पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द योजना से जोड़ने के लिए अभियान जारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र योजना का लाभ दिलाया जाए। मछुआरों से अपील की गई है कि वे आगे आकर इस योजना में पंजीकरण कराएं, ताकि आकस्मिक स्थिति में उन्हें आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply