बाराबंकी में टाटा मैजिक टायर फटने से पलटते हुए खाई में गिर गई। हादसे में 12 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। सवारियों से भरी मैजिक बाराबंकी से लखनऊ की ओर जा रही थी। गाड़ी का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क किनारे कई फीट गहरी खाई में गिर गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों की हालत गंभीर बनी है। हादसा बड्डूपुर थाना क्षेत्र के इनैतापुर गांव के पास हुआ। तस्वीरें देखिए…

Leave a Reply