सहरसा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा को पद से हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को बैठक किया गया। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने महेंद्र शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से उनके निष्कासन की मांग की है। जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्याम कुमार भारती के नेतृत्व में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा के क्रियाकलापों से कार्यकर्ता निराश हैं। जिला के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नवीन कुमार पासवान ने कहा कि महेंद्र शर्मा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हैं और संगठन को कमजोर कर रहे हैं। पैसे न देने वालों को पद से हटा दिया जाता है – कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि जिलाध्यक्ष पैसे लेकर प्रखंड अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता बनाते हैं, जबकि पैसे न देने वालों को पद से हटा दिया जाता है। पवन कुमार यादव ने बताया कि पिछले छह महीने में छह प्रखंड अध्यक्षों को हटाया गया है और नए बनाए गए हैं। संसदीय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सहित अन्य प्रकोष्ठों के सदस्यों ने भी महेंद्र शर्मा को हटाने की मांग का समर्थन किया। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से विधायक चुना यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब LJP(R) ने पहली बार सहरसा की सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से विधायक चुना है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन आरोपों से पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। LJP(R) जिलाध्यक्ष ने आरोपों का खंडन किया वहीं, LJP(R) के जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग बैठक कर रहे हैं, उन्होंने चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया था। ऐसे में हताश होकर बैठक किया जा रहा है और मुझ पर आरोप लगाया गया है। पार्टी के आलाकमान उन लोगों को ही निष्कासित करेंगे।
https://ift.tt/9XSP6tI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply