DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विधायक अनिल त्रिपाठी जिला स्तरीय समिति अध्यक्ष चुने गए:संत कबीर नगर में जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से किया चुनाव

संत कबीर नगर में मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है। यह निर्णय जनप्रतिनिधियों की एक बैठक में लिया गया। समिति के अध्यक्ष के चयन के उद्देश्य से 18 नवंबर 2025 को विकास भवन सभागार में एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें सभी माननीय विधान परिषद सदस्यों और विधायकों ने भाग लिया। बैठक में विधान परिषद सदस्य (माध्यमिक शिक्षा) ध्रुव कुमार त्रिपाठी, मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि अंबरीश राय, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह के प्रतिनिधि सुधाकर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शासन ने जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष किसी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि (विधान सभा सदस्य/विधान परिषद सदस्य) को बनाने का निर्देश दिया है। इस क्रम में, जनपद स्तरीय समिति के संयोजक जिला विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष समिति से संबंधित शासनादेश को पढ़कर सुनाया। बैठक में उपस्थित सभी माननीय विधान सभा सदस्यों और विधान परिषद सदस्यों ने सर्वसम्मति से मेहदावल, संत कबीर नगर के माननीय विधान सभा सदस्य श्री अनिल कुमार त्रिपाठी को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष बनाने पर सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।


https://ift.tt/y6HfpjR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *