DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बांका में छेड़खानी का प्रयास, विरोध पर मारपीट:शादी के रस्म में जा रही महिलाओं से छेड़खानी, 4 महिला समेत 1 युवक घायल

बांका के अमरपुर प्रखंड के खरदौरी गांव में शादी की रस्म निभाने जा रही महिलाओं के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी का प्रयास किया गया। विरोध करने पर युवकों ने महिलाओं और एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे पांच लोग घायल हो गए। यह घटना गुरुवार को सामने आई, जब पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घटना उस समय हुई जब गांव की कई महिलाएं मंगलगीत गाते हुए स्कूल के पास स्थित पानी के स्थान की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गांव के आदित्य कुमार शर्मा, शिवम शर्मा, कारू शर्मा, गोलू शर्मा, बिट्टू शर्मा, प्रशांत शर्मा, पीयूष कुमार और करण कुमार ने उन पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं और कथित तौर पर छेड़खानी का प्रयास किया। हमले में चार महिलाएं और एक युवक घायल महिलाओं द्वारा विरोध जताने पर, कथित हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में चार महिलाएं प्रमिला देवी, सोनी देवी, प्रतिमा कुमारी और दुर्गी कुमारी—तथा पास में मौजूद राजा कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. ज्योति भारती ने उनका प्राथमिक उपचार किया। विवाह की रस्म निभाने जा रही थीं अस्पताल में भर्ती घायल महिलाओं ने बताया कि वे मुन्नी सिंह के घर हो रहे विवाह की रस्म निभाने जा रही थीं और मंगलगीत गा रही थीं, तभी यह घटना हुई। पीड़ित महिलाओं ने अमरपुर थाना पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/H2c6sTr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *