सीएम योगी लखनऊ में मंगलवार शाम 5 बजे क्रिकेटर रिंकू सिंह और हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल समेत 6 खिलाड़ियों को नौकरी के जॉइनिंग लेटर सौंपेंगे। इनके अलावा, 23 खिलाड़ियों को पुरस्कार भी देंगे। इनमें से 5 को लक्ष्मण और 4 को रानी लक्ष्मी बाई अवॉर्ड मिलेगा। अलीगढ़ के रिंकू सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (RSO) और गाजीपुर के राजकुमार पाल DSP बनेंगे। इसके अलावा, ओलंपिक में पदक जीतने वाले नोएडा के प्रवीण कुमार, इटावा के अजीत सिंह और गाजियाबाद के सुमिरन को पंचायती राज अधिकारी का जॉइनिंग लेटर मिलेगा। वहीं, मुजफ्फरनगर की रहने वाली प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी बनाया जाएगा।
जिन खिलाड़ियों को नौकरी मिल रही है, उनमें रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, राजकुमार पाल ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा, पेरिस ओलंपिक में प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक, अजीत सिंह ने भाला फेंक में रजत पदक और सुमिरन ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। मुजफ्फरनगर की रहने वाली प्रीतिपाल ने पैरा एथलेटिक्स में 100 और 200 मीटर में कांस्य पदक जीता है।
खिलाड़ियों को दी जाएगी आर्थिक मदद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले नौ खिलाड़ियों को वर्ष 2024-25 के लिए लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड दिया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को तीन लाख 11 हजार रुपए की धनराशि और कांस्य प्रतिमा दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के 14 खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ 64 लाख की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। 19 अन्य खिलाड़ियों को एकलव्य क्रीड़ा कोष के तहत 8.75 लाख रुपए दिए जाएंगे। इन खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार लक्ष्मण अवॉर्ड (सामान्य वर्ग) खिलाड़ी – जनपद – खेल उत्तम सिंह – गाजीपुर – हॉकी अभिजीत कुमार -प्रयागराज – जिम्नास्टिक जोंटी कुमार – गौतमबुद्ध नगर – कुश्ती
रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड (सामान्य वर्ग) खिलाड़ी – जनपद – खेल प्राची सहारनपुर एथलेटिक्स तान्या चौधरी बागपत एथलेटिक्स वंतिका अग्रवाल गौतमबुद्ध नगर शतरंज
लक्ष्मण अवॉर्ड (पैरा वर्ग) खिलाड़ी – जनपद – खेल यश कुमार – आगरा – पैरा कनौइंग प्रवीण कुमार – गौतमबुद्ध नगर- पैरा एथलेटिक्स रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड (पैरा वर्ग) खिलाड़ी – जनपद – खेल प्रगति केसरवानी- लखनऊ- पैरा टेबल टेनिस पदक विजेता खिलाड़ी खिलाड़ी – जनपद – खेल – धनराशि विनय – गोरखपुर – पैरा पावरलिफ्टिंग – 40 लाख विक्रांत – बालियान – मेरठ वुशू – 15 लाख सागर दांगी – बागपत – शूटिंग – 15 लाख भानु पाठक – गोरखपुर – पर्वतारोही -15 लाख दीपक कुमार- गाजियाबाद – पर्वतारोही – 15 लाख तनुश्री पांडेय – लखनऊ – सॉफ्ट टेनिस – 14 लाख ओम यादव – लखनऊ – सॉफ्ट टेनिस – 12 लाख राजकुमार पाल – गाजीपुर – हॉकी – 10 लाख यश कुमार – आगरा – पैरा कैनोइंग – 10 लाख मुस्कान यादव – प्रयागराज – सॉफ्ट टेनिस – छह लाख अभय सिंह – वाराणसी – क्याकिंग व कनोइंग – पांच लाख श्रवण कुमार – बागपत – शूटिंग – तीन लाख यश तोमर – बागपत शूटिंग – दो लाख ईशान खान – बागपत – शूटिंग दो लाख ……………………………… यह खबर भी पढ़िए बंदर ने बच्ची को काटा-युवक डरकर दूसरी मंजिल से कूदा: लखनऊ में घरों में घुसकर कर रहे हमला, पीड़ितों की आपबीती पढ़िए लखनऊ के राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी के लोग इन दिनों खौफ के साए में जी रहे हैं। यहां बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग सड़कों पर ही नहीं, अपने घरों के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। ड्राइंग रूम से लेकर किचन और बेडरूम तक में घुसकर बंदर हमला कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply