आगरा में 6 दिन पहले हाईवे पर स्कूटी सवार युवक के सिर में बाइक सवारों ने सूजा घोंप दिया था। युवक सिर में लगे सूजे के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने अब मामले का खुलासा कर दिया था। युवक के सिर में सूजा उसकी पत्नी के प्रेमी ने जान से मारने के लिए मरवाया था। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले बताते हैं क्या था पूरा मामला
न्यू आदर्श नगर के बल्केश्वर में सचिन शर्मा रहते हैं। वह यहीं ई-बाइक की दुकान पर सेल्समैन हैं। सचिन ने बताया- 21 नवंबर की रात मैं बोदला से लौट रहा था। अबुल उल्लाह फ्लाईओवर पर पीछे से एक बाइक से दो लोग आए। उनके चेहरे ढके हुए थे। पीछे बैठे युवक ने मेरे सिर में सूजे से वार किया। सूजा सिर में घुस गया और फंस गया। पीछे से कर्मयोगी नगर में रहने वाले दुकान के मालिक संतोष गर्ग आ रहे थे। मुझे घायल देखकर वह रुक गए। उन्होंने अपने फोन से पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। 10 मिनट बाद दो पुलिसवाले आ गए। संतोष गर्ग अपनी एक्टिवा से मुझे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां गेट पर उतरने के बाद मैं पैदल ही डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने पुलिस के सामने ही मेरे सिर से सूजा निकाला। डॉक्टर ने सूजा पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस सूजे को प्लास्टिक के जार में रखकर अपने साथ ले गई। पुलिस ने किया खुलासा
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर खुलासे को 3 टीमें लगाई थीं। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी राहुल निवासी नुनिहाई है। उसने बताया कि पीड़ित सचिन की पत्नी करीब 4 साल से उसके यहां पर काम कर रही थी। उसके राहुल की पत्नी से प्रेम संबंध हो गए। सचिन को शक न हो, इसके लिए आरोपी राहुल ने उससे भी दोस्ती कर ली। उसके घर आना जाना भी हो गया। 2024 में सचिन का राहुल पर शक हो गया। उसने अपनी पत्नी की नौकरी छुड़वा दी। दोनों के बीच में विवाद भी हुआ। सचिन की पत्नी ने भी राहुल से बात करना बंद कर दिया।
किसी दूसरे से अफेयर का शक
एसीपी ने बताया कि राहुल को शक था कि उसकी प्रेमिका का अब किसी और से अफेयर है। सचिन से विवाद के चलते वो उससे भी रंजिश मानता था। कुछ दिन पहले राहुल ने घर पर साफ-सफाई और पुताई करने आए मजदूर जोगेंद्र से सचिन की हत्या की सुपारी दी। उसने 10 हजार रुपए में सचिन के मरवाने की डील की। जोगेंद्र ने अपने भाई करन को अपने साथ ले लिया। उन्होंने रेकी कर 21 नवंबर की रात को बर्फ तोड़ने वाले सूजे से सचिन पर वार किया। वो तो सूजा सचिन के सिर में फंस गया। आरोपियों की प्लानिंग उसके सिर में सूजे से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या करने की थी।
https://ift.tt/zE87kry
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply