DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कहुआरा स्कूल के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली:2030 तक देश से बाल विवाह कुप्रथा को समाप्त करने का दिया संदेश

नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड स्थित कहुआरा उच्च माध्यमिक स्कूल में गुरुवार को ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर बाल विवाह के खिलाफ संदेश दिया। रैली में ‘हर बच्चे का अधिकार हमारा है’ जैसे नारे गूंजते रहे। यह पहल बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य वर्ष 2030 तक देश से बाल विवाह की कुप्रथा को पूरी तरह समाप्त करना है। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बाल विवाह की कुप्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ की शुरुआत 27 नवंबर 2024 को की गई थी। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुधांशु कुमार ने बताया कि यह जागरूकता रैली अभियान के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2029 तक बाल विवाह को पूर्णतः समाप्त करने के लक्ष्य के साथ, पूरे देश में 27 नवंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक 100 दिवसीय गहन थीम आधारित संतृप्ति अभियान संचालित किया जाना प्रस्तावित है।


https://ift.tt/rH90RNO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *