DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

DDU से निकली मिशन शक्ति 5.0 रैली:महिलाओं ने दिखाई भागीदारी, एनसीसी के नारों से गूंजा कैम्पस

गोरखपुर विश्वविद्यालय में मिशन नारी शक्ति जागरूकता अभियान के तहत मिशन शक्ति–5.0 रैली निकाली गई। यह रैली महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। रैली में बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं, सामाजिक संगठनों, विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अधिकारीगण ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली की अगुवाई कुलपति प्रो. पूनम टंडन, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, और मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी विनीता पाठक ने की। इसके अलावा शहर के कई संगठनों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी दर्ज कराई। दैनिक भास्कर से बातचीत में नोडल अधिकारी विनीता पाठक ने कहा “आज इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ने अपनी भागीदारी दिखाई। मैं पीएम मोदी जी और सीएम योगी जी को आभार देती हूं।” सामाजिक कार्यकर्ता शोभा अग्रवाल ने रैली में कहा, “इसका उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना है। महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा को मजबूत बनाता है।” इसी दौरान सुधा मोदी ने भी अपनी बात रखते हुए कहा, “ऐसे समाज का निर्माण होता है जहां महिलाएं सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त हो सकें।” एनसीसी कैडेट्स और छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रैली में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। छात्राओं ने बताया कि मिशन नारी शक्ति अभियान से समाज में जागरूकता तेजी से बढ़ी है और महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। एनसीसी कैडेट छात्रा सलोनी सिंह ने कहा नारी शक्ति अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ी है। मैं आगे चलकर आईएएस बनूंगी। इसी तरह छात्रा कृतिका ने कहा-मैं आगे चलकर सीडीएस ज्वाइन करना चाहती हूं।” रैली के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का सशक्त संदेश दिया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली, जिससे यह रैली मिशन नारी शक्ति अभियान का एक प्रभावी उदाहरण बन गई।


https://ift.tt/c3aTr9H

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *