गोरखपुर में एक 47 साल के व्यक्ति ने आर्थिक तंगी से तंग आकर फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमे लिखा है कि मैं परिवार को खर्च भी नहीं उठा पाया, इसलिए स्वेच्छा से जान दे रहा हूं। इसमे किसी का कोई दोष नहीं है। तिवारीपुर थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर के घसीकटरा मोहल्ले में दुष्यंत सिंह अपनी पत्नी ममता सिंह और दो बच्चों के साथ रहते थे। कई जगहों पर प्राइवेट काम किया। लेकिन नौकरी ज्यादा दिन चल पाई। कई जगह नौकरी मिली भी तो उससे घर का खर्च नहीं निकल पाता था। इस वजह से वह बहुत परेशान रहते थे। बताया जा रहा है कि दुष्यंत ने अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए बैंक से लोन भी ले रखा था। अब उसकी किश्त भरना भी एक बड़ी चुनौती थी। बुधवार की रात उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद दूसरे कमरे में सोने चले गए। गुरुवार सुबह पत्नी ममता उन्हें जगाने गई। बुलाने पर अंदर से दरवाजा नहीं खुला। तब उन्हें आशंका हुई। अगल-बगल की खिड़की से झांककर देखा तो दुष्यंत सिंह फंदे के सहारे लटक रह रहे हैं। इसके बाद चिल्लाना शुरू किया। आस-पास के लोग और बच्चों ने दरवाजा तोड़ने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। तिवारीपुर पुलिस के साथ ही फाॅरेंसिक टीम भी वहां पहुंची। दुष्यंत के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमे उन्होंने सुसाइड का कारण आर्थिक तंगी लिखा है। साथ ही मौत का जिम्मेदार खुद काे ठहराया है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। तिवारीपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रताप ने बताया कि घर के अंदर पंखे से चादर के सहारे लटक कर सुसाइड किया गया है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
https://ift.tt/XnYiaNq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply