राजद के बाद दिल्ली में आज कांग्रेस हार पर मंथन कर रही है। बिहार कांग्रेस के बड़े नेता भी इस मीटिंग में रहेंगे। इधर, तेजस्वी यादव भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली। पढ़िए बिहार की सियासत का हर अपडेट.. बिहार में हार पर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक बिहार विधानसभा चुनाव के हार की समीक्षा के लिए कांग्रेस ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। आज कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में 3 बजे से बैठक शुरू होगी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, पूर्व CLP, सभी सांसद, विधायक, सभी कांग्रेस प्रत्याशी को बुलाया गया है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता पटना से दिल्ली रवाना हुए हैं। चुनावी नतीजों के बाद प्रदेश के नेताओं के साथ कांग्रेस नेतृत्व की यह पहली बैठक है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा और आगे की रणनीति पर होगी चर्चा। बिहार चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ 6 सीट ही जीती है। दूसरे दिन भी हार पर राजद का मंथन बिहार चुनाव में हार को लेकर राजद मंथन कर रहा है। आज दूसरे दिन भी पार्टी दफ्तर में कई नेता जुटे। पार्टी के नेता हार की वजहों को खोज रहे है, इधर तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से दूरी बनाई। किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। थप्पड़ मारने पर RJD विधायक पर FIR मधेपुरा में RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर पर केस दर्ज हुआ है। 23 नवंबर को नाले के निर्माण के दौरान विधायक ने मजदूर को थप्पड़ मारा था। मामले में सदर थाना में FIR दर्ज कराई गई है। मजदूर सोनू निगम ने राजद विधायक पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने निर्माण स्थल पर उनके साथ मारपीट की और भद्दी गालियां दीं। सोनू निगम अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के भीमा गांव के रहने वाले हैं। बिहार की पॉलिटिकल खबरों के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
https://ift.tt/VbDypaG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply