आगरा में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, लड़की को ले जाने के विवाद में हुई मारपीट, 3 लोग घायल
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सुल्तानगंज की पुलिया के पास का है। मोहल्ले के रहने वाले युवक-युवती में प्रेम संबंध थे। दोनों घर से चले गए थे। पुलिस ने लड़की को बरामद किया था। उसने कोर्ट में लड़के के साथ रहने के बयान दिए। इसके बाद दोनों यहां से चले गए। मगर, उनके परिवारों के बीच में लगातार विवाद चलता रहता है। पहले भी दोनों पक्ष भिड़ चुके हैं। एसएचओ हरीपर्वत नीरज शर्मा ने बताया कि बुधवार रात को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों लाठी डंडे निकाल लाए। मारपीट करने लगे। दोनों के बीच मारपीट में 3 लोग घायल भी हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्ष के 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालान किया जा रहा है।
https://ift.tt/qvVPWnT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply