DniNews.Live

फतेहपुर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला:शिनाख्त के लिए पुलिस कर रही छानबीन

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को लगभग 45 वर्षीय एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस के अनुसार मृतक का रंग गेहुआं, चेहरा लंबा और शरीर मजबूत था। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच थी और सफेद दाढ़ी लगभग एक सप्ताह से नहीं बनी हुई थी। मृतक ने क्रीम रंग की हल्की धारीदार शर्ट, नीली धारीदार पैंट, सफेद बनियान, कत्थई रंग की अंडरवियर और भूरे रंग की चमड़े की चप्पल पहन रखी थी। पुलिस कर रही शिनाख्त की कोशिश पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से की अपील पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो वे तुरंत थाना ललौली या संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मृतक की मौत कैसे हुई और वास्तविक कारण क्या है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *