DniNews.Live

एटा में डंपर ने अपाचे सवार दो दोस्तों को रौंदा:रॉन्ग साइड से ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा, दोनों की मौत

एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो घरों की खुशियां छीन लीं। अपाचे बाइक से बहन के घर जा रहे दो दोस्त रास्ते में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। हादसा जलेसर थाना क्षेत्र के मुढ़ई गांव के पास हुआ। जलालपुर थाना बागवाला क्षेत्र के रहने वाले अच्छे (22) और कन्हैया (23) अपाचे बाइक से गणेशपुर की ओर से जलेसर अपनी बहन के घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि शाम के समय जैसे ही वे मुढ़ई गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। एक की मौके पर मौत, दूसरे ने रास्ते में तोड़ा दम हादसे में अच्छे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों दोस्तों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस, डंपर कब्जे में घटना की जानकारी मिलते ही जलेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर और क्षतिग्रस्त बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। परिवार ने बताई पूरी कहानी, पुलिस जांच में जुटी मृतक अच्छे के भाई अभय ने बताया कि दोनों दोस्त उसकी बहन के घर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। थाना प्रभारी संजय राघव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवारों की टक्कर एक खाली डंपर से हुई थी। एक युवक की मौके पर मौत हुई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं इस हादसे के बाद इलाके में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *