हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से पहले ही कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। कई क्षेत्रों में पाइपों में पानी जमने और पाला (बर्फ जैसी सफ़ेद परत/फ्रॉस्ट) पड़ने लगा है। शिमला से लगभग 14 किलोमीटर दूर कुफरी में आज सुबह के वक्त सड़क किनारे पाला की मोटी परत देखने को मिली। अधिक ऊंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह से पाला पड़ रहा है। पहाड़ों पर इससे ठिठुरन बढ़ गई है। 12 शहरों का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। प्रदेश में पांवटा साहिब इकलौता ऐसा शहर है, जहां का रात का तापमान 10 डिग्री से थोड़ा ज्यादा है। अन्य सभी शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़क चुका है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस (-7.3) डिग्री और कुकुमसैरी का माइनस (-5.7) डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। ऊंचे क्षेत्रों से मैदानी इलाकों की तरफ ठंडी हवाएं चल रही है। इससे शिमला से ज्यादा ठंड मैदानी इलाकों में पड़ रही है। शिमला से ठंडी हुई मैदानी इलाकों की रातें शिमला का न्यूनतम तापमान बीती रात को 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मंडी के सुंदरनगर का 2.9 डिग्री, भुंतर का 1.8, पालमपुर का 4.0, सोलन 2.9, मनाली 1.7, धर्मशाला 5.8, कांगड़ा 5.5, मंडी का 5.2 डिग्री और हमीरपुर का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान भी गिरा प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान दिन का तापमान भी गिरा है। प्रदेश के कई शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे गिरा है। इससे ऊंचे इलाकों में दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। बारिश-बर्फबारी नहीं होने तक परेशान करेगा कोहरा मौसम विभाग की माने तो अगले 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। इससे शुष्क ठंड लोगों को परेशान करती रहेगी। अधिक ऊंचे क्षेत्रों में जब तक अच्छी बारिश-बर्फबारी नहीं होती, तब तक मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों को परेशान करता रहेगा। इन जिलों में छाया कोहरा हिमाचल के तीन जिले मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में आज सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। मंडी के सुंदरनगर व बल्ह घाटी, बिलासपुर के भाखड़ा बांध के आसपास के क्षेत्रों और हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर से भी नीचे गिर गई। मौसम विभाग ने कल और परसों भी इन जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
https://ift.tt/17OeW0J
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply