DniNews.Live

वृंदावन पहुंचे RSS प्रमुख:जीवनदीप आश्रम का किया लोकार्पण,संतों के चरण छू कर लिया आशीर्वाद

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने संत दीक्षा लेने से पहले RSS के प्रचारक रहे संत महांडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी के नव निर्मित आश्रम जीवनदीप का लोकार्पण किया। इस दौरान मंच पर संघ,धर्म और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं। वृंदावन में बनाया है आश्रम महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज ने वृंदावन के रूक्मणी बिहार इलाके में बनाया है। 24 कमरे के इस आश्रम में आध्यात्मिक और वैदिक शिक्षा दी जाएगी। वृंदावन में बना यह जीवनदीप आश्रम 5 वाँ आश्रम है जिसका निर्माण महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज ने कराया है। मंच पर यह मौजूद आश्रम के लोकार्पण के अवसर पर मंच पर संघ प्रमुख के अलावा जूना अखाड़ा के अवधेशानंद गिरी जी,साध्वी ऋतम्भरा,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, बिहार के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान,पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी,सत्यपाल मलिक, संघ पदाधिकारी इन्द्रेश जी,विहिप के दिनेश जी, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के अलावा कई संत और राजनेता मौजूद हैं। खबर अपडेट हो रही है

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *