DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में न्यूनतम स्तर पर पहुंचा तापमान:सीजन में पहली बार 10 डिग्री हुआ दर्ज, अब कोहरे का बढ़ेगा असर

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। खराब स्तर पर लखनऊ की हवा लालबाग 287, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 251,अलीगंज 212 AQI के साथ में ऑरेंज जोन में है। यहां की हवा का स्तर खराब है। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 188, गोमतीनगर 154 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 95 दर्ज किया गया है। सुबह के समय 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 198 के साथ में यलो जोन में है। बुधवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का औसत AQI 176 दर्ज किया गया था। कोहरे का बढ़ेगा असर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ठंडी हवाओं के कारण पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में गिर रहे तापमान में अब 27 नवम्बर के बाद धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है, लेकिन पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाओं से आई ठंडक अब धीरे-धीरे कम होगी। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस दौरान सुबह (भोर) के समय कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है, जो दिन चढ़ने पर छंट जाएगा, हालांकि धुंध बनी रह सकती है। लखनऊ में पांच दिनों का संभावित तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 28 नवंबर 27 12 29 नवंबर 27 13 30 नवंबर 27 13 1 दिसंबर 26 12 लखनऊ में 10 दिन का औसत AQI दिनांक AQI जोन 16 नवंबर 227 ऑरेंज 17 नवंबर 150 यलो 18 नवंबर 144 यलो 19 नवंबर 185 यलो 20 नवंबर 193 यलो 21 नवंबर 194 यलो 22 नवंबर 192 यलो 23 नवंबर 183 यलो 24 नवंबर 208 ऑरेंज 25 नवंबर 219 ऑरेंज 26 नवंबर 172 यलो लखनऊ में पिछले पांच दिनों में दर्ज तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 26 नवंबर 26.4 10 25 नवंबर 25.6 11.9 24 नवंबर 27.2। 12.6 23 नवंबर 26.8 13.4 22 नवंबर 27 14.4 21 नवंबर 28.4 14.5


https://ift.tt/aQBsvhz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *