भोजपुर में बुधवार रात जंगली सूअर को मारने के फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। गोली लगने से रितेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबड़ी गांव का है। घटना को लेकर पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी जख्मी रितेश के बड़े पिता शिव नारायण सिंह के बयान पर की गई है। जंगली सूअर पकड़ने के दौरान लगी गोली बताया गया है कि शाम के समय एक जंगली सूअर गांव में घुस आया था, जिसके बाद ग्रामीण उसे पकड़ने और मारने के लिए इकट्ठा हुए थे। मौके पर रितेश यादव भी मौजूद था। इसी दौरान आरोपित पक्ष की ओर से अचानक फायरिंग की गई, जिसमें रितेश के पेट के बाएं हिस्से में गोली लग गई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोलीबारी की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घायल का निजी अस्पताल में इलाज जारी घायल रितेश को तत्काल करमन टोला स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे शहर के बाबू बाजार स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल, उसका इलाज जारी है। बड़े पिता के लिखित बयान पर 5 पर FIR थानाध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के बाद जख्मी के बड़े पिता के लिखित बयान पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की गई है। सभी आरोपित घटना के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि जंगली सूअर को मारने के दौरान फायरिंग क्यों की गई और क्या दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी प्रकार का विवाद था। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही फायरिंग की वजह साफ होगी।
https://ift.tt/1ZS8mFc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply