भास्कर न्यूज | सीवान संघमित्रा पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। विद्यालय परिसर में भारत के सर्वोच्च ग्रंथ भारतीय संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता का सुन्दर संगम देखने को मिला, विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस क्षण ने बच्चों के मन में देश, लोकतंत्र और समता के मूल्य को और गहरा कर दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र के दायित्वों के बारे में समझाते हुए कार्यक्रम को असरदार बनाया।कार्यक्रम विद्यालय के इको क्लब के इंचार्ज उत्तम बरनवाल, अनुपम सर और कृति मैम के मार्गदर्शन में पूरा हुआ इनके साथ ही विद्यालय के अन्य सभी शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा विद्यालय द्वारा प्रांगण में ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराया गया जिसमें सभी क्लब के बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाया और अंत में पुरस्कार वितरण किया गया । विद्यालय की प्राचार्या नबोनीता घोष ने अपने संबोधन में कहा हमारा संविधान केवल कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि यह भारतीयता की आत्मा है। इसके मूल्य हर नागरिक को सम्मान, समान अवसर और सही दिशा प्रदान करते हैं।
https://ift.tt/cSquU5Z
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply