DniNews.Live

वाराणसी में गैस सिलेंडर फटने से दो की मौत:लहरतारा में खाना बनाते समय पाइप फटा, मकान ढ़हने से मलबे में दबे परिजन

वाराणसी के लहरतारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। सिलेंडर धमाके के साथ फटा और दो मंजिला मकान भी धराशायी हो गया। हादसे में दो परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आसपास के मकानों को भी क्षति हुई है। हादसे के बाद पूरे लहरतारा इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मलबा से लहूलुहान लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसमें दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो परिजनों का इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में शुरू हो गया है। बताया गया कि हादसाखाना बनाते समय लीकेज से गैस सिलेंडर की पाइप फटने से हुआ।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *