आगरा में शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सुभाष पार्क तक मशाल जुलूस निकाला। शिक्षकों ने हाथों में मशाल लेकर टीईटी वापस लेने की मांग की । प्रांतीय कोषाध्यक्ष वीपी बघेल ने बताया कि अगस्त 2017 में केंद्र सरकार ने संशोधन कर टीईटी को अनिवार्य कर दिया गया, जिसके आधार पर एक सितंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश पारित किया। मंडल अध्यक्ष केशव दीक्षित ने कहा कि देशभर के 25 लाख और प्रदेश के करीब दो लाख शिक्षकों की नौकरी का संकट है। प्रदेश संगठन मंत्री यादवेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन शिक्षकों के न्याय की लड़ाई सड़क से न्यायालय तक लड़ेगा। जुलूस में राजीव वर्मा, अशोक जादौन, धर्मेन्द्र चाहर,आनंद शर्मा, सुशील शर्मा, प्रवेश शर्मा, रमाशंकर पाराशर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply