बिहार में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो अगले दो से तीन दिनों में कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान गिरने से ठंड ज्यादा बढ़ेगा। खासकर सुबह और शाम होते ही कोहरा छाया रहेगा। गुरुवार को भी बेतिया और गोपालगंज में घना कोहरा देखने को मिला। गोपालगंज में तो लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। अगले दो दिनों तक कई जिलों में कोहरे का अलर्ट मौसम विज्ञान के मुताबिक, आने वाले 48 घंटों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, किशनगंज, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, सासाराम और कैमूर के कई हिस्सों में सुबह और देर रात हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। इन जिलों में विजिबिलिटी कम होने के कारण आवाजाही पर भी असर पड़ सकता है। 100 से 200 मीटर रही विजिबिलिटी पिछले 24 से 48 घंटों के दौरान पटना, खगड़िया, गोपालगंज, सारण, बेगूसराय, मधेपुरा, सुपौल, जहानाबाद और किशनगंज सहित 10 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 से 200 मीटर तक दर्ज की गई। इसके चलते सड़क पर वाहनों को हेडलाइट और फॉग लाइट का इस्तेमाल करना पड़ा। ट्रेनों की गति भी कई रूटों पर धीमी रही। ठंड और कोहरे को लेकर क्या बोले मौसम वैज्ञानिक मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगा है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हवा की दिशा और गति में बदलाव के कारण सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है। नवंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर दिसंबर के पहले सप्ताह तक ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी में भी पिछले दो दिनों से ठंड बढ़ रही है। IMD के अनुसार, अगले 48 घंटों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिन में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह और देर शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। बिहार में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
https://ift.tt/0dLNJq5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply