औरैया में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर, उपजिलाधिकारी (सदर) अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में औरैया-इटावा मार्ग पर रात 10 बजे चेकिंग की गई।इस अभियान के दौरान, एसडीएम सदर और खनिज विभाग की टीम ने कुल 14 डंपरों की जांच की। इनमें से 4 डंपर अवैध खनिज परिवहन में लिप्त पाए गए।
इन चारों डंपरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया। साथ ही, उन पर कुल 2 लाख 68 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई से जनपद औरैया में अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हलचल मच गई। एसडीएम सदर और खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश सरकार के राजस्व को क्षति पहुंचाने वालों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा।

Leave a Reply