DniNews.Live

अमेठी सेना भर्ती कार्यालय स्थानांतरण का मुद्दा संसद में उठेगा:सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने सांसद धर्मेंद्र यादव को पत्र सौंपा

अमेठी स्थित सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) को अयोध्या स्थानांतरित करने का मुद्दा अब संसद में उठेगा। समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता जयसिंह प्रताप यादव ने इस मामले में प्रभावी हस्तक्षेप की मांग करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सांसद धर्मेंद्र यादव को पत्र सौंपा है। जयसिंह प्रताप यादव ने सोमवार को अखिलेश यादव और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव से मुलाकात की। उन्होंने सेना भर्ती कार्यालय के स्थानांतरण के मुद्दे पर विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले, उन्होंने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन भी भेजा था, जिसमें स्थानांतरण रोकने की मांग की गई थी। सपा नेताओं ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने जयसिंह प्रताप यादव को हर संभव मदद और साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। पार्टी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा देश की सेना के हित में खड़ी रही है। पार्टी नेताओं ने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने हर कदम पर साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *