DniNews.Live

मदरसा शिक्षक हत्याकांड, इनामी शूटर सूरज गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस ने 25 हजार के इनामी को पकड़ा, 7 आरोपी जेल भेजे गए

रायबरेली पुलिस ने मदरसा शिक्षक हाफ़िज़ मुर्तजा हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी शूटर सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल सात अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। यह घटना बीते 12 दिसंबर 2025 को डीह थाना क्षेत्र में हुई थी। पाठकपुर निवासी 45 वर्षीय मदरसा शिक्षक हाफ़िज़ मुर्तजा अपनी बेटी इशरत के साथ नसीराबाद मार्ग से घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए बैठे हमलावरों अयूब, नईम और उनके साथियों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शी बेटे सुफियान के अनुसार, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मुर्तजा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि एक एम्बुलेंस के अचानक वहां पहुंचने से बदमाश बेटी को निशाना नहीं बना सके और फरार हो गए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्या की साजिश दो साल पहले रची गई थी। मुख्य आरोपी अयूब और मुर्तजा के बीच पुराने विवाद में अयूब की टांग टूट गई थी। इसी का बदला लेने के लिए अयूब ने मुर्तजा को रास्ते से हटाने की कसम खाई थी। वारदात को अंजाम देने से पहले चार-पांच दिनों तक मुर्तजा की रेकी की गई थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने घटना के चार दिन बाद ही दो आरोपियों रफीक पुत्र लाल मोहम्मद और अब्दुल जब्बार पुत्र सलामत (निवासी पुरे पाठक उतरी, थाना नसीराबाद) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल ही में, एसपी रवि कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा और क्षेत्राधिकारी सलोन यादवेन्द्र बहादुर के नेतृत्व में थाना डीह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार, 23 मार्च 2026 को टेकारी मझलहा मार्ग से वांछित अपराधी सूरज पुत्र रामप्यारे उर्फ रामकुमार (निवासी ग्राम बिरनावां, थाना नसीराबाद, जनपद रायबरेली) को गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *