DniNews.Live

मुजफ्फरनगर स्मार्ट सिटी मॉडल शहर बनेगा, मंजूरी मिली:नवयुग पालिका योजना के तहत बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार

प्रदेश सरकार ने मुजफ्फरनगर नगर पालिका को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय लखनऊ में आयोजित मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। यह प्रस्ताव मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया था। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था। इसका उद्देश्य मुजफ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करना है। नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत शहर में बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा। इसके तहत सड़कों और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा, स्वच्छता प्रणाली को मजबूत किया जाएगा, पेयजल आपूर्ति में सुधार किया जाएगा और आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग के साथ-साथ डिजिटल सेवाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा। नागरिकों को स्मार्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नई तकनीकों का भी उपयोग किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत कुल 58 नगर निकायों का चयन किया गया है। इन निकायों के लिए प्रतिवर्ष 583.20 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल मुजफ्फरनगर को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाने में सहायक होगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *