गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर, मारवाड़ी युवा मंच उड़ान ने समाज के कमजोर तबके की महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया। संस्था ने शहर के एक ग्रामीण स्कूल में घरेलू कामगारों और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक विशेष टॉक शो का आयोजन किया। इस दौरान एडवोकेट रूपल तिवारी ने महिलाओं के हिंसा और अन्याय के खिलाफ जरूरी कानूनों पर विस्तार से चर्चा की। कानून की मदद से रोक सकते अन्याय
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शहर की प्रतिष्ठित एडवोकेट रूपल तिवारी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं के कानूनी अधिकारों, विशेषकर घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने और आत्म-सुरक्षा के उपायों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। एडवोकेट तिवारी ने बताया कि कैसे महिलाएं कानून की मदद से अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अन्याय का सामना कर सकती हैं। इस दौरान वहां उपस्थित महिलाओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित पूछे प्रश्न पूछ कर अपने डाउट को दूर किया। महिलाओं ने पूछे प्रश्न
एडवोकेट तिवारी की बातों को सुनकर महिलाओं में अपने अधिकारों को जानने की कितनी उत्सुकता दिखाई। उन्होंने सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका एडवोकेट तिवारी ने सरल भाषा में समाधान बताया। गर्म कपड़े बांटकर किया सेवा कार्य यह प्रोग्राम केवल ज्ञान तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि यह महिलाओं के लिए एक सहयोग का भी प्रतीक बना। टॉक शो के समापन के बाद, मारवाड़ी युवा मंच उड़ान ने उपस्थित सभी महिलाओं को गर्म कपड़े वितरित किए गए, जो सर्दियों के मौसम में उनके लिए एक बड़ी राहत थी। साथ ही, उनके लिए खाने-पीने की उचित व्यवस्था भी की गई थी। इस मौके पर संस्था की प्रेसिडेंट रीति अग्रवाल ने कहा- यह पहल ग्रामीण और कामकाजी महिलाओं को यह संदेश देती है कि वे अकेली नहीं हैं। हमें उन्हें सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के लिए लड़ने में मदद करनी होगी। कार्यक्रम में सदस्यों की उपस्थिति
इस सफल आयोजन को सुनिश्चित करने में शाखा की अध्यक्ष रीति अग्रवाल और सचिव प्राची जैन के नेतृत्व में पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में सदस्य विभा जिंदल, डॉक्टर अभिलाषा अग्रवाल, प्रभा पारलीवाल, और रिया अग्रवाल भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।
https://ift.tt/tPn9QMz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply