DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दुर्घटना में घायल हुए पूर्व मंत्री से मिले नेता:सपा जिलाध्यक्ष ने घायलों का हाल जाना, सैफई जाते समय हुआ था हादसा

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर, उनके पुत्र अशोक अंबेडकर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव और ड्राइवर उमेश मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब वे सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे। उनकी कार अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई थी। घटना के बाद सभी घायलों को छिबरामऊ स्थित चंद्रा हॉस्पिटल ले जाया गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि सर्वेश अंबेडकर और उनके ड्राइवर उमेश यादव को गंभीर चोटें आई हैं। बेहतर उपचार के लिए उन्हें जल्द ही लखनऊ रेफर किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने अपना सगाई कार्यक्रम छोड़कर तत्काल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। इस दौरान जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, फ्रंटल संगठन प्रभारी रामपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी छात्र सभा सदस्य अखिल कठेरिया और सभासद अमीरुद्दीन अंसारी भी मौजूद रहे।


https://ift.tt/IkRVcbv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *