DniNews.Live

झांसी में दरोगा की परीक्षा देने गए 23 सिपाही सस्पेंड:बीमारी का बहाना बनाकर ली थी छुट्‌टी, जांच में पोल खुलने पर एक्शन

झांसी में दरोगा बनने की चाहत में नियमों को ताक पर रखने वाले 23 सिपाहियों पर एक्शन हुआ है। इन सिपाहियों ने बीमारी का बहाना बनाकर छुट्‌टी ली थी और फिर दरोगा का पेपर देने के लिए पहुंच गए। एग्जाम देकर लौटे सिपाहियों ने आमद करा ली। इसके बाद गोपनीय जांच कराई गई। जिसमें इनकी पोल खुल गई। एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ सभी 23 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी खोली गई है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सिपाहियों के सक्सपेंशन से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अधिकतर गैर हाजिर हुए, फिर मेडिकल लगाया 14 और 15 मार्च को यूपी पुलिस में दरोगा पद की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई गई थी। इसमें शामिल होने के लिए झांसी के कई सिपाहियों ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। इस परीक्षा में बिना विभागीय इजाजत लिए गुपचुप तरीके से कई सिपाही भी शामिल हो गए। किसी सिपाही ने 2 तो किसी ने 3 या 4 दिन की छुट्‌टी ली। बाद में अधिकांश सिपाही गैर हाजिर हो गए। खुद को बीमार बताते हुए एक महीने पहले से छुट्टी ली थी जबकि इस दौरान होली, ईद जैसे अहम आयोजन भी पड़े। इस तरह से छुट्टी लेने वालों में अनुपम शुक्ला पूंछ, विकास कुमार बरुआसागर, जीतू यादव सदर बाजार, सिनोज कुमार पुलिस लाइन, राहुल कुमार गुरसराय, दुर्गेश सिंह सीपरी बाजार, आशीष कुमार सीपरी बाजार, रूप सिंह अभियोजन, सत्यम मिश्रा बड़ागांव, सुरजीत सिंह पुलिस लाइन, स्वाति चौहान सीपरी बाजार, श्याम सुंदर गुरसराय, लवकुश पुलिस लाइन, अनीशा राजपूत पूंछ, खुशबू शर्मा नवाबाद, बलवीर सिंह पुलिस लाइन, लव शर्मा पुलिस लाइन, नवल सिंह प्रेमनगर, प्रमोद सिंह डायल 112, रवि कुमार सकरार, राजेंद्र कुमार टहरौली, सुशीला कुमारी बड़ागांव शामिल थे। बीमारी बताने के चलते उनके अवकाश स्वीकृत हो गए। दरोगा परीक्षा में शामिल होने के बाद इन सिपाहियों ने आमद करा ली। लेकिन गोपनीय जांच में सिपाहियों की सच्चाई सामने आ गई। एक साथ सभी को सस्पेंड किया बिना विभागीय इजाजत लिए और झूठी सूचना देकर गलत तरीके से छुट्टी लेने को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने इन सभी 23 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनके खिलाफ जांच के भी आदेश जारी कर दिए। उधर, एक साथ बड़ी संख्या में इन सिपाहियों के निलंबन से पुलिस महकमे में खलबली मची है। अभी तक एक साथ इतने कर्मचारियों का निलंबन नहीं हुआ था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *