कुशीनगर जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के संयुक्त जिला चिकित्सालय के SNCU वार्ड से बुधवार दोपहर 2 बजे एक नवजात गायब हो गया। यह बच्चा मनिया छपरा निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी के यहां जन्म हुआ था। सात साल के इंतजार के बाद पैदा हुए इस शिशु को जन्म के बाद SNCU में भर्ती किया गया था। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। पिता प्रमोद कुमार ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि SNCU वार्ड में लगे CCTV कैमरों का कनेक्शन ही नहीं किया गया था। जिससे कोई फुटेज उपलब्ध नहीं है। सूचना मिलने पर रविंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पढ़िए पूरा मामला… मनिया छपरा गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी शादी 2012 में हुई थी। सात साल बाद 2019 में उनकी पहली बेटी का जन्म हुआ। डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि उनकी पत्नी दोबारा मां नहीं बन सकतीं, लेकिन प्रमोद इलाज कराते रहे। सात साल के इंतजार के बाद उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्चे को SNCU वार्ड में भर्ती किया गया था। बुधवार दोपहर 2 बजे उनका नवजात बेटा वार्ड से गायब हो गया। घटना की सूचना मिलने पर रविंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। हालांकि, अस्पताल कर्मचारी और सुरक्षा स्टाफ इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आरके शाही से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। रविंद्रनगर SHO ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही प्रतीत होता है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से संपर्क नहीं हो सका।
https://ift.tt/pMqvWVk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply