DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘कांग्रेस हर हाल में करेगी देश के संविधान की रक्षा’:राजेश राम बोले- देश राजनीतिक प्रभाव के घेरे में, लोकतांत्रिक संस्था की स्वतंत्रता को बचाने की लड़ाई रहेगी जारी

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज सदाकत आश्रम में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने संविधान की मूल भावना की रक्षा को लेकर कांग्रेस की प्रतिबद्धता पर चर्चा की। संविधान पर खतरा, जागरूकता बेहद जरूरी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भारत का संविधान, डॉ. आंबेडकर की दूरदर्शिता और व्यापक सोच की देन है, जिसने देश को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों से मजबूत बनाया। आज देश ऐसे राजनीतिक प्रभाव के घेरे में है, जो लगातार संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। राजेश राम ने आगे कहा कि संविधान ही वह सूत्र है जो हमें एकता में बांधता है। लोकतंत्र पर बढ़ते खतरों को देखते हुए जन-जागरूकता पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है। संविधान हमारा मार्गदर्शक है और उसकी रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य। कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को बचाने की लड़ाई जारी रखेगी। पार्टी किसी भी परिस्थिति में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर होने वाले हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगी। संविधान की मर्यादा, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्य ही देश की ताकत हैं और इनकी रक्षा के लिए कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। राज्यभर में कांग्रेस ने किया कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि सूबे के सभी जिलों में कांग्रेस की जिला इकाइयों ने संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए। वरिष्ठ नागरिकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की भागीदारी के साथ विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिसमें संविधान संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा की गई। जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में आम जनता के बीच संविधान की मूल भावना, अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतंत्र की मजबूती पर प्रकाश डाला गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को यह समझाना था कि संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है जिसे हर हाल में सुरक्षित रखना होगा।


https://ift.tt/Hs40ZwU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *