DniNews.Live

बाराबंकी में ड्राइवरों का चक्का जाम:नए कानून के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

बाराबंकी में नए कानून के विरोध में वाहन चालकों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। कोतवाली नगर क्षेत्र के मौरंग मंडी के पास हैदरगढ़ रोड पर सुबह से ही ड्राइवरों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। प्रदर्शन के कारण प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई। बताया गया है कि वाहन चालकों ने जिला प्रशासन की अनुमति के बिना सड़क जाम की और नए कानून के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने भी घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लाठी फटकार कर प्रदर्शनकारियों को हटाया और जाम खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके अतिरिक्त, सड़क पर खड़े कुछ दोपहिया वाहनों को भी जब्त कर कोतवाली भेजा गया। पुलिस कार्रवाई के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो गया। हालांकि, क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *