DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा के गुरु और चेले श्रीलंका में लहराएंगे तिरंगा:वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हुए शामिल,समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने दी बधाई

श्रीलंका में 2025 वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 28 नवंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी। इसमें देश भर के कई पावरलिफ्टर शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए, रमन और हरीश ने गुजरात में हुई राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप दमदार प्रदर्शन किया था। इसमें दोनों ने गोल्ड जीता था। जिसके आधार पर श्रीलंका में हो रही वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए दोनों का चयन हुआ है। अब ये दोनों भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए श्रीलंका पहुंच चुके है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय इटौरा (आगरा) अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खेल उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाने जा रहा है। विद्यालय के दो प्रतिभावान खिलाड़ी छात्र रमन कुमार और व्यायाम शिक्षक हरीश चंद्र वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए मंगलवार को श्रीलंका के कोलंबो पहुंच गए है। चैंपियनशिप 28 नवंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित होगी। जिसमें 40 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कक्षा 11 के छात्र रमन कुमार सब-जूनियर के 56 kg भार वर्ग में और व्यायाम शिक्षक हरीश चंद्र सीनियर 77 kg भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गोल्ड और रिकॉर्ड के दम पर चयन
दोनों का चयन हाल ही में गुजरात के मैसाना और सूरत में हुई राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसमें रमन ने मैसाना में सब जूनियर में गोल्ड मेडल जीता और श्री हरीश ने सूरत में गोल्ड मेडल हासिल किया और डेड लिफ्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन गर्व की बात उनकी इस उपलब्धि पर समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्र रमन कुमार और शिक्षक हरीश चंद्र का अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन गर्व की बात है। खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देकर हम उन्हें और मजबूत बना रहे हैं। मेरी शुभकामनाएं दोनों के साथ हैं। वे कोलंबो में देश का नाम रोशन करें। समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक और योजनाधिकारी जे राम ने कहा कि सर्वोदय विद्यालय से खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना गर्व का विषय है। यह उपलब्धि विद्यालय में उपलब्ध प्रशिक्षण, अनुशासन और खेल प्रोत्साहन वातावरण का सशक्त प्रमाण है।


https://ift.tt/MmARfl9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *