DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में प्लास्टिक गोदाम में लगी आग:1 किमी दूर तक दिखा धुआं, शादी में छोड़े गए पटाखों से भड़की लपटें; 6 मकान खाली

कानपुर में बुधवार दोपहर एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आसमान में उठते काले धुएं और ऊंची लपटों को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धुएं का गुब्बार करीब 1 किमी दूर तक दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकल की करीब 8-9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। यह आग हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर इलाके में लगी है। पहले देखिए आग लगने की 3 तस्वीरें… शादी में छोड़े गए पटाखों से लगी आग
बजरंग विहार में रहने वाले रणजीत सिंह भदौरिया के मकान के सामने स्थित एक प्लॉट में प्लास्टिक वेस्टेज और पॉलिथीन का गोदाम बना हुआ है। गोदाम के ठीक बगल में पुत्तन सिंह का घर है, जहां उनके बेटे की शादी थी। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बारात लौटी और जश्न में पटाखे छोड़े जा रहे थे। इसी दौरान एक चिंगारी गोदाम की छत पर रखी पॉलिथीन पर गिर गई और देखते ही देखते आग भड़क उठी। प्लास्टिक जलने से उठता काला धुआं एक किलोमीटर दूर तक साफ दिखाई दे रहा था। घटना के समय गोदाम के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। 6 मकानों को खाली कराया गया
सुरक्षा के मद्देनज़र गोदाम के आसपास बने छह मकानों को तत्काल खाली कराया गया। भीषण गर्मी के कारण गोदाम की छत क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि आसपास के कई मकानों में दरारें भी दिखाई देने लगी हैं। दमकल टीम आग को नियंत्रित करने में लगातार जुटी हुई है। दमकल की 8-9 गाड़ियां बुझा रही हैं आग
अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया-बर्रा थाना क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर करीब 8-9 दमकल गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की जानकारी नहीं है। प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, हालांकि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। ————- ये भी पढ़ें- कमला पसंद के मालिक की बहू ने सुसाइड किया:दिल्ली में फंदे पर लटका मिला शव, भाई बोले- बहनोई के दूसरी महिलाओं से रिलेशन थे देश के मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर की बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने दिल्ली में सुसाइड कर लिया। मंगलवार शाम दिल्ली के बसंत विहार में वह अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। कमल किशोर मूलरूप से कानपुर के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दीप्ति दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है- प्यार नहीं, भरोसा नहीं…अब और नहीं सहन हो पाता। बेटे को मां का आशीर्वाद। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/pfRx2UA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *