DniNews.Live

हाथरस में महाराणा प्रताप शोभायात्रा अध्यक्ष का स्वागत:9 मई को निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा

हाथरस में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सिसोदिया का शहर में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। यह शोभायात्रा आगामी 9 मई को निकाली जाएगी। शोभायात्रा गौशाला रोड स्थित तुलसी भवन से शुरू होकर दाऊजी महाराज मंदिर पर समाप्त होगी। अनिल सिसोदिया ने बताया कि इस शोभायात्रा का उद्देश्य महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता और उनके संघर्ष को याद करते हुए उनकी विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा। सिसोदिया ने क्षत्रियों को एकजुट करने और अपनी संस्कृति व परंपराओं को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
यह रहे मुख्य रूप से मौजूद इस स्वागत समारोह में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, एडवोकेट मनोज सिसोदिया, नरेश ठाकुर, प्रधान गौरव प्रताप सिंह, रवेंद्र सिंह सिकरवार, अमित पौरुष, विशाल पौरुष, विक्रम सिंह चौहान, प्रदीप सेंगर, सुरेंद्र सिंह पौरुष और अक्षय पौरुष सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *