DniNews.Live

कांग्रेस ने बलिया निवासी अभिजीत तिवारी को दी जिम्मेदारी:असम विधानसभा चुनाव के लिए अलगापुर क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर बनाया

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और बलिया निवासी अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें असम के हैलाकांडी जनपद स्थित अलगापुर विधानसभा क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के लिए अभिजीत तिवारी सत्यम ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और कड़ी मेहनत से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। तिवारी सत्यम ने विश्वास व्यक्त किया कि युवा कांग्रेस की टीम मिलकर क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे। उन्होंने इस जिम्मेदारी को केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे बलिया जनपद के लिए गौरव का विषय बताया। अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि वे पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी कार्यों में जुटकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *