फिरोजाबाद में देर रात नायरा पेट्रोल पंप के पास एक कैंटर ने नेजा चढ़ाकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव मोहम्मदाबाद निवासी धर्मेंद्र अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में ग्रामीण और परिजनों के साथ उसायनी स्थित मंदिर पर नेजा चढ़ाने गए थे। देर रात जब वे फिरोजाबाद रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एनएचएआई के इंसीडेंट मैनेजर सुमित चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एनएचएआई की एम्बुलेंस से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
राजा का ताल चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी देर से मिली थी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply