आजमगढ़ में एसएसपी ऑफिस के साथ-साथ जिले के सभी थाना क्षेत्र में संविधान दिवस कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। SSP ऑफिस में आयोजित इस संविधान कार्यक्रम में एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के साथ-साथ संविधान में निहित आदर्श और मूल्यों को ध्यान में रखने की शपथ दिलाई। वहीं, जिले के सभी थाना क्षेत्र में थाने के प्रभारियों ने भी अपने-अपने थाना परिसर में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित कर सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही संविधान के बारे में भी जागरूक किया गया की कैसे संविधान का निर्माण हुआ। कितने दिनों में निर्माण हुआ। इसके साथ ही कौन-कौन सी चुनौतियां आई इन सभी बिंदुओं पर चर्चा भी की गई। इसके साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को इसके बारे में जागरूक किया गया। संविधान दिवस के प्रति सम्मान जागरूकता का संदेश देना मकसद संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के लोगों को संविधान दिवस के प्रति सम्मान और जागरूकता का संदेश देना मुख्य मकसद है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दी।
https://ift.tt/7qZTnQL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply