DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या के दिव्यांगों का राज्य स्तरीय कार्यक्रम में चयन नहीं:11,000 से अधिक पंजीकृत होने पर भी एक भी नाम शामिल नहीं

विश्व दिव्यांग दिवस पर लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अयोध्या जिले से किसी भी दिव्यांगजन का चयन नहीं हुआ है। यह स्थिति तब है जब जिले में 11,000 से अधिक दिव्यांगजन पंजीकृत हैं। इस चयन न होने से जिले के दिव्यांगजनों में निराशा है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 3 से 5 दिसंबर तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में यह तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें दिव्य कला प्रदर्शनी लगाई जाएगी, राज्यस्तरीय दिव्यांग पुरस्कार वितरित किए जाएंगे और दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर से दिव्यांगजनों की सूची मांगी गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि अयोध्या जिले से एक भी दिव्यांग का नाम चयनित नहीं हुआ, जबकि जिले में 11,000 से अधिक दिव्यांगजन पंजीकृत हैं और इनमें से बड़ी संख्या में लोग पेंशन का लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। अयोध्या के जिला दिव्यांग अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि विभाग की ओर से मांगी गई सूची जिले से समय पर भेज दी गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि विभाग को जिले की तरफ से पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन अंतिम चयन सूची में अयोध्या के किसी भी दिव्यांग का नाम शामिल नहीं है। त्रिपाठी ने यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं है जब जिला स्तर पर नाम भेजे जाने के बावजूद किसी का चयन नहीं हुआ हो। जिले में इतनी बड़ी संख्या में दिव्यांगजन होने के बावजूद राज्यस्तरीय सम्मान के लिए एक भी नाम न चुने जाने से दिव्यांगजनों में उपेक्षा का भाव है। लखनऊ में होने वाले इस समारोह में प्रदेश भर से चयनित प्रतिभागी और सम्मानित होने वाले दिव्यांगजन शामिल होंगे, लेकिन अयोध्या से कोई प्रतिनिधित्व नहीं होगा।


https://ift.tt/zaO7nAs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *