गोरखपुर की लेडी डॉन अंशिका सिंह का बॉयफ्रेंड आकाश उर्फ बंटी वर्मा को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हॉस्पिटल के मैनेजर विशाल मिश्रा से रंगदारी मांगने और रुपये न देने पर सिंघड़ियां मॉडल शॉप के पास अंशिका सिंह ने गोली मारी थी। इस घटना में बॉयफ्रेंड बंटी भी आरोपी बना था। इसके बाद से वह फरार हो गया था। सोमवार को आकाश वर्मा उर्फ बंटी वर्मा को नंदानगर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी अंशिका सिंह, अर्जुन वर्मा पहले से जेल में है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस पहले से गैंगस्टर भी लगा चुकी है। लेडी डॉन ने मांगी थी रंगदारी घटना 20 जनवरी की है। सूबा बाजार निवासी विशाल मिश्रा से हरपुर बुदहट की रहने वाली अंशिका सिंह ने रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर उसने अपने साथियों अर्जुन वर्मा और बंटी वर्मा के साथ मिलकर सिंघड़ियां मॉडल साहब के पास विशाल को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली विशाल के चालक जंगल सिकरी निवासी अमिताभ निषाद को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से विशाल मिश्रा ने अंशिका सिंह को पिस्टल के साथ पकड़ लिया और कैंट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। वहीं, घटना में शामिल देवरिया के बरहज वार्ड नंबर-23 निवासी अर्जुन वर्मा फरार चल रहा था। कैंट थाना पुलिस ने उसे भी जेल भेजा था, अब बंटी भी पकड़ा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में साइबर कमांडो उपेंद्र सिंह, गोलघर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार पांडेय, पैडलेगंज चौकी प्रभारी आशीष दुबे, इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी प्रभारी नवीन राय आदि शामिल थे। अंशिका जेल में करती है डांस गोरखपुर जेल में बंद गैंगस्टर अंशिका सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसका अंशिका की सेहत पर कोई खास असर नहीं है। सूत्र बताते हैं कि स्लिम ट्रिम बने रहने के लिए वह जेल में रोज भोजपुरी गाना गाकर डांस करती है। साथ ही अन्य महिला बंदियों को भी साथ में नचाती है। अंशिका को शुरू से ही नाचने गाने का शौक है। जेल में कभी चुटकुले तो कभी अनोखी बातें करके बंदियों को हंसाती है। कुछ ही दिनों में जेल की सभी महिला बंदी उसे अच्छे से जान गईं हैं। बर्थडे वाले दिन मारी थी गोली 20 जनवरी को अंशिका का बर्थडे था। उसी दिन खोराबार क्षेत्र में एक युवक के पेट में गोली मारकर सनसनी फैला दी थी। इस घटना के बाद बर्थडे गर्ल के कई कारनामे सामने आए। इस घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसे और उसके साथियों के साथ जेल भिजवाया था। डेढ़ महीने से अधिक समय से वह जेल में बंद है। वह बाहर निकलने के लिए रिश्तेदारों के जरिए प्रयास भी कर रही है। इसी बीच खोराबार थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर की भी एफआईआर दर्ज कर ली गई। जिससे बेल कराने में परेशानी आएगी। सभी बंदियों के साथ करती है हंसी मजाक
अंशिका सिंह जेल में हंसते-खेलते अपना समय काट रही है। दिन भर सभी महिला बंदियों से वह हंसी मजाक करती है। उन्हें डांस करके दिखाती है। साथ ही डांस के स्टेप सीखाती है। बंदियों को बताती है कि उसकी पकड़ दूर तक है। बहुत जल्द जेल से छूट जाएगी। जेल प्रशासन की तरफ से अंशिका की लगातार काउंसलिंग भी कराई जा रही है। महिला काउंसलर उससे मिलकर बातें करती हैं। आगे अच्छे काम करने के लिए प्रेरित भी करती हैं। काउंसलर से भी वह हंसी मजाक करती है। जेल में मिला बुआ का सहारा
जेल में बंद होने के बाद काफी दिनों तक अंशिका से मिलने कोई नहीं आया था। बताया जा रहा है कि अंशिका के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। गोली कांड और ब्लैकमेलिंग में नाम आने के बाद उससे रिश्तेदारों ने भी किनारा कर लिया। इस समय जेल में अंशिका से मिलने उसकी बुआ जाती हैं। उनसे ही अपनी सारी बातें अंशिका शेयर करती है। ये है पुराना मामला, जिस पर दर्ज हुआ गैंगस्टर का केस 20 जनवरी को चलाई थी गोली अंशिका मूल रूप से हरपुरबुदहट की रहने वाली है। वह सिंघड़िया में किराए के कमरे में रहती थी। महंगे रहन-सहन और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के कारण परिवार ने उससे दूरी बना ली थी। अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा वीडियो कॉल करके लोगों को फंसाती थी। फिर अश्लील रिकॉर्डिंग के जरिए उन्हें रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगती थी। इसी तरह करीब डेढ़ सौ लोगों को ब्लैकमेल करके धनउगाही कर चुकी थी। अंशिका के जाल में अयोध्या में तैनात एक सीओ सहित शहर में तैनात 15 पुलिसकर्मी भी फंस चुके थे। इसके झांसे में द्विवेदी चाइल्ड केयर अस्पताल का संचालक विशाल भी आ गया था। अंशिका उसे ब्लैकमेल करके पैसे मांगती थी। दो-तीन बार विशाल उसे पैसे दे चुका था। 20 जनवरी को अंशिका का बर्थडे था। वह अपने 4 दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रही थी। उसने विशाल से 50 हजार रुपए मांगे थे। जब विशाल ने मना किया तो उसने धमकी दी कि अगर बताइ जगह पर रुपए लेकर नहीं पहुंचे, तो रेप के केस में फंसा दूंगी। साथ ही तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगी। उस दिन विशाल अपने साथी अमिताभ और शैलेश निषाद के साथ करजहा क्षेत्र में था। उसने लगातार धमकी भरे कई और फोन किए। धमकी से डरकर विशाल किसी तरह 20 हजार रुपये की व्यवस्था करके शाम पांच बजे अपने दोनों साथियों के साथ सिंघरिया मोड़ स्थित मॉडल शाप के पास पहुंचा। वहां पर पहले से अंशिका, उसका बॉयफ्रेंड बंटी और उसके चार-पांच अन्य साथी काले रंग की स्कार्पियो से मौजूद थे। बातचीत के दौरान जब उन्हें पता चला कि मांगी गई रकम पूरी नहीं है तो उन लोगों ने विशाल और उसके दोस्तों को गालियां दी। फिर जान से मारने की धमकी दी। तब तक अंशिका ने पिस्टल निकाली और विशाल के सीने पर रख दी। बचने के लिए जैसे ही वह पीछे हटा अंशिका ने फायर कर दिया। तभी गोली उसके साथी अमिताभ के पेट में जा लगी। घायल अमिताभ को तत्काल इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अंशिका को पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपी अंशिका और दो लोगों को जेल भेज दिया। इस घटना के बाद से ही अंशिका का बॉयफ्रेंड बंटी फरार चल रहा था। हत्या के प्रयास में लगा गैंगस्टर
इस मामले में जेल में बंद अंशिका सिंह पर खोराबार पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। हत्या के प्रयास में जेल में बंद हरपुर बुदहट की रहने वाली अंशिका और उसके साथियों पर कार चोरी के मामले में गैंगस्टर एक्ट की यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में आगे जब्ती तक की कार्रवाई की जा सकती है। ये पुराना मामला भी दर्ज था पुलिस ने बताया- युवक को गोली मारने की घटना से पहले अंशिका पर खोराबार थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज है। यह केस गाजीपुर जनपद के नोनहरा थाना क्षेत्र निवासी चंदन नारायण की तहरीर पर 12 अक्तूबर 2024 को खोराबार थाने में दर्ज हुआ था। शिकायत में आरोप था कि आरोपी दिल्ली से चोरी की गई थार गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे। पुलिस ने 13 अक्तूबर को खोराबार थाना क्षेत्र के वनस्पति तिराहे के पास से विक्की और बंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अंशिका सहित चार अन्य आरोपी तब से फरार थे। जांच के दौरान गाड़ी से चार फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की गई थीं, जिनमें दो हरियाणा, एक बिहार और एक गोरखपुर की थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सितंबर माह में दिल्ली से थार गाड़ी किराए पर ली थी और बाद में उसे लेकर फरार हो गए थे। इसके कुछ दिन सभी जेल से छूट गए थे। एक मार्च को भी पकड़ा गया था अंशिका का साथी
मॉडल शाप के पास फायरिंग की आरोपी और बर्थडे गर्ल के नाम से मशहूर अंशिका सिंह के गिरोह का एक और शातिर बदमाश 01 मार्च को पकड़ लिया गया था। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भिजवाया गया। आरोपी की पहचान देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 निवासी अर्जुन वर्मा के रूप में हुई। पुलिस की जांच में पता चला है कि वर्ष 2021 में अंशिका ने सबसे पहले सोपरा देवरिया के रहने वाले राज विश्वकर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सुलह के नाम पर उसने लाखों रुपये ऐंठे। वर्ष 2023 में वह संतकबीरनगर के थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगी थी। अंशिका के मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो गोरखपुर में अपने बर्थडे पर युवक को गोली मारने वाली लड़की ब्लैकमेलर निकली। पुलिस को उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया- शौक पूरे करने के लिए मैं लोगों को फंसाती थी, फिर न्यूड होकर वीडियो कॉल करती। उसे रिकॉर्ड कर लेती थी। इसके बाद उनसे पैसे वसूलती थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसके साथी बंटी वर्मा समेत 5 आरोपियों की तलाश में जारी है। रील बनाने की शौकीन, 700 से ज्यादा वीडियो पोस्ट किए अंशिका को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 700 से ज्यादा वीडियो हैं। उसने संतकबीरनगर कोतवाली के सामने पुलिस जीप के पास भी रील बनाई थी, जिसमें आपत्तिजनक गाना लगाया गया था। ……………………………….. ये खबर भी पढ़िए- बर्थडे गर्ल ने युवक को गोली मारी, VIDEO:गोरखपुर में शराब की दुकान के सामने मारपीट; THAR चोरी कर फरार थी गोरखपुर में बर्थडे गर्ल ने एक युवक को गोली मार दी। दरअसल, युवती अपने दोस्तों के साथ एक मॉडल शाप के पास सड़क पर ही बर्थडे मना रही थी। उसी दौरान उसका परिचित युवक अपने दोस्तों के साथ आ गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply