DniNews.Live

कानपुर में 2 दिन बारिश का अलर्ट:दिनभर छाए रहे बादल, शाम होते ही चली ठंडी हवा; पारा लुढ़का

कानपुर शहर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। 20 मार्च को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को भी दिनभर बादलों का डेरा बना रहा। दोपहर के समय तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 5 दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 26 और 27 मार्च को तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम बदलने की वजह से घरों और ऑफिसों में लोग AC बंद कर दिए हैं।
शाम से मौसम हुआ ठंडा
सोमवार को शाम होते-होते हवा की रफ्तार ने मौसम को ठंडा कर दिया और गर्मी से कुछ राहत मिली। दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। मौसम विज्ञानी डॉ.एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस समय पश्चिम से बादल आ रहे हैं। इनके साथ पश्चिमी विक्षोभ यदि आया तो बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी हवा की वजह से तापमान गिरेंगे। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रहा
सीएसए की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *