भगवान श्रीराम के विवाह के दूसरे दिन अयोध्या में राम कलेवा का आनंद छाया हुआ। मिथिला की सखियां और भगवान श्रीराम की दुलहा स्वरूप की पूजा करने वाले संत मधुर गीतों के बीच उनको कलेवा खिला रहे हैं।इस बीच मंदिरों के गर्भगृह में भव्य श्रृंगार किया गया है।गायन-वादन और नृत्य के बीच उत्सव के उल्लास में लाखों भक्त डूबे हुए हैंं। श्रीरामवल्लभाकुंज, दशरथ महल, हनुमत निवास रंग महल, जानकी महल और लक्ष्मण किला, मंत्रार्थ मंडपम, रामसखी मंदिर, गहोई मंदिर,बधाई भवन में यह उत्सव चल रहा है। दशरथ महल के महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य ने के अनुसार भगवान श्रीराम की बारात, विवाह और कलेवा आदि में शामिल होना प्रभु की सहज भक्ति है।इस दौरान हम भगवान के नाम,रूप आदि में मगन रहते हैं।इस तरह जाने-अनजाने में हम भगवान में लीन होते हैं। यह न केवल हमारा सौभाग्य बल्कि परम सुख के साथ परम कल्याण का साधन भी बन जाता है।
https://ift.tt/UCPzYib
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply