केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर धर्मांतरण का मुद्दा उठाते हुए बिहार में कानून बनाने की मांग की है। जिससे सनातन संस्कृति और समरसता बची रहे। उन्होंने इसके लिए गुरु गोविंद सिंह और तेग बहादुर का उदाहरण दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने अपनी जान न्योछावर कर दिया। गुरु गोबिंद सिंह जी ने चार साहिबजादों सहित अद्भुत बलिदान धर्म की रक्षा के लिए दे दिया। इन महान सिख गुरुओं के त्याग ने सभ्यता, आस्था और मानवता की रक्षा की मिसाल रखी। अब समय है कि बिहार में भी धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बने, जिससे सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता सुरक्षित रह सके। सार्वजनिक मंच से लोगों की अपील उल्लेखनीय है कि सनातन धर्म, संस्कृति और समरसता को अक्षुण्ण रखने के लिए गिरिराज सिंह लगातार फायर मोड में रहते हैं। इन मुद्दों को उठाते रहते हैं। हाल के दिनों में उन्होंने कई सार्वजनिक मन से इसके लिए लोगों से अपील कर रहे हैं। सार्वजनिक मंच उन्होंने कहा था कि वह अगर मस्जिद से फतवा जारी करेंगे तो मंदिर से भी शंखनाद होगा। इस बीच अब बिहार में सरकार का गठन हो गया है और गृह मंत्रालय भाजपा के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास आ गया। सम्राट चौधरी से मुलाकात मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और कहा था कि उन्हें शांति स्थापना के लिए यज्ञ और उपचार की जानकारी मिली है। जिसके बाद आज उन्होंने बिहार में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाने का मुद्दा उठा दिया है।
https://ift.tt/fCZLxJ9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply