लखनऊ एयरपोर्ट पर कोहरे ने हवाई सफर को पूरी तरह बिगाड़ दिया। हालात ऐसे बने कि लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ने वाली लगभग 40 फ्लाइटों में से करीब 20 फ्लाइटें लेट हो गईं। दिल्ली, मुंबई, इंदौर, जयपुर और गोवा जाने वाली कई फ्लाइटें 1 से डेढ़ घंटे तक देरी से रवाना हुईं। दो फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं। लखनऊ आने वाली 41 में से 20 फ्लाइट भी देर से पहुंचीं। कुछ फ्लाइटें 45 मिनट तो कुछ डेढ़ घंटे लेट रहीं। 1 फ्लाइट रद्द हो गई। इसके कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कई लोगों की कनेक्टिंग यात्राएं भी प्रभावित हुईं। पैसेंजर्स ने कहा- फ्लाइट के लेट होने की सूचना समय पर नहीं नहीं मिलने से ज्यादा असुविधा हुई। लखनऊ से उड़ान भरने वाली फ्लाइटें लेट मंगलवार सुबह कोहरे का असर रहा। सबसे ज्यादा असर लखनऊ से उड़ान भरने वालीं फ्लाइटों पर पड़ा। इंडिगो की अधिकतर सेवाएं देर से रवाना हुईं। इंडिगो की फ्लाइट 6E-758 (लखनऊ-दिल्ली) करीब 1 घंटा 45 मिनट, 6E-7221 (लखनऊ-इंदौर) 1 घंटा 30 मिनट, और 6E-1011 (लखनऊ-मुंबई) लगभग 1 घंटा 10 मिनट देरी से उड़ी। फ्लायनास FY-099 (लखनऊ-गोवा) की उड़ान 55 मिनट लेट रही। इंडिगो की उड़ान 6E-2108 (लखनऊ-जयपुर) 1 घंटा 20 मिनट लेट रही। सबसे बड़ी दिक्कत तब हुई जब एयर इंडिया एक्सप्रेस AI-9758 (लखनऊ-दिल्ली) को खराब मौसम के चलते कैंसिल करना पड़ा। एयरपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, 20 फ्लाइट लेट और दो रद्द हुईं। अन्य शहरों से लखनऊ आने वाली फ्लाइटें भी प्रभावित हुईं केवल प्रस्थान ही नहीं, आने वाली उड़ानें भी कोहरे की वजह से प्रभावित हुईं। इंडिगो 6E-453 (बंगलुरु-लखनऊ) लगभग 1.30 घंटे, 6E-608 (हैदराबाद-लखनऊ) 1 घंटे और एयर इंडिया AI-2492 (दिल्ली-लखनऊ) करीब 45 मिनट लेट पहुंची। इंडिगो 6E-745 (गोवा-लखनऊ) और इंडिगो 6E-2096 (चंडीगढ़-लखनऊ) सहित अन्य कई उड़ानों को अलग-अलग समय की देरी झेलनी पड़ी। कुल मिलाकर 41 आगमन उड़ानों में से लगभग 20 लेट रहीं। एक उड़ान कैंसिल करनी पड़ी। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा देरी के कारण एयरपोर्ट के टर्मिनल में यात्रियों की भीड़ देखी गई। कई यात्री परिवारों के साथ फंसे रहे और कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयरलाइनों की सूचना प्रणाली को लेकर शिकायतें दर्ज कीं। कई यात्रियों का कहना था कि देरी की जानकारी अंतिम समय पर दी गई, जिससे असुविधा और बढ़ गई।
https://ift.tt/udmMj2P
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply