DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में तीन दिन से गिर रहा तापमान:न्यूनतम पारा 8 डिग्री पहुंचा, दिन की धूप भी हुई कमजोर, हिमालय की हवा बढ़ा रही ठंड

कानपुर का न्यूनतम तापमान बीते तीन दिनों से लगातार गिर रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य तौर पर 10.4 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। बताया जा रहा है कि उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं से मौसम में रोजाना ठंडक बढ़ रही है। धूप नम होने से अधिकतम तापमान भी गिरा शहर के मौसम की बात करें तो दिन में निकलने वाली धूप भी नम होने लगी है। धूप के कमजोर होने के चलते अधिकतम तापमान भी सामान्य से गिरने लगा है। सीएसए के वेदर स्टेशन के रिकार्ड के अनुसार अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री कम है। हिमालय की हवाएं गिरा रही तापमान सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डॉ. नौशाद खान ने बताया कि हिमालय की ओर से आने वाली हवाएं न्यूनतम तापमान को गिरा रही हैं। यह तापमान को गिराने का काम करेंगी। आने वाले दिनों में तापमान गिरने के आसार हैं। दिसंबर के शुरुआती दिनों में तापमान पांच डिग्री के करीब जा सकता है। कुछ ऐसे गिरा न्यूनतम तापमान 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रिकार्ड किया गया जो कि 23 नवंबर को 1.4 डिग्री गिरकर 10.2 पर आ गया। 24 नवंबर को जारी तापमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री गिरकर 9.0 डिग्री पर आ गया। 25 नवंबर को तापमान 1.0 डिग्री गिरकर 8.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। गर्म कपड़ों की दुकानों में भीड़ ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की दुकानों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। शहर में सीसामऊ बाजार, नवीन मार्केट, किदवई नगर और गोविंद नगर समेत कई बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं।


https://ift.tt/VvgbYJw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *